Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पौड़ी जिले को देंगे बड़ी सौगात, पौड़ी में बनेगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और तारामंडल।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पौड़ी जिले को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पौड़ी जिले में पर्वतीय संग्रहालय (पर्वतीय संग्रहालय) एवं तारामंडल (तारामंडल) के निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद ने अपनी निधि से 4.62 करोड़ रुपये की राशि दी है. इन दोनों संस्थानों के निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जायेगी. जिसे वह अपनी सांसद निधि व अन्य संस्थाओं के सहयोग से जुटाएंगे।

अनिल बलूनी की बड़ी पहल

राज्यसभा संसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस विषय में उत्साह दिखाया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा। इस परिसर में शैक्षिक, ज्ञानवर्धक और रोचक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी आवश्यकता होगी वह पूरी की जाएगी। जिसे लेकर राज्यसभा संसद अनिल बलूनी ने सीएम धामी का आभार प्रकट किया है।

राज्यसभा संसद अनिल बलूनी ने कहा कि यह राज्य का पहला और अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा केंद्र होगा। जहां पर खगोल और भूगोल, इतिहास और संस्कृति से एक ही स्थान पर परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

आगे अनिल बलूनी ने कहा कि पौड़ी अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है। जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है। जो पौड़ी नगर को प्लेनेटोरियम (तारामंडल) व माउंटेन म्यूजियम ( पर्वतीय संग्रहालय) के संयुक्त निर्माण का आदर्श स्थल बनाता है। भविष्य में देश विदेश के खगोल विषय के जिज्ञासुओं का प्रिय डेस्टिनेशन बनेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी

सांसद बलूनी का कहना है कि भविष्य में ये दोनों संस्थान छात्रों के बीच लोकप्रिय होंगे। यहां शैक्षिक भ्रमण के दौरान उन्हें अपनी अनेक जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान मिलेगा। इससे पौड़ी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। इस केन्द्र को अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास किये जायेंगे। इस बहुउद्देश्यीय संस्थान में अतिथि गृह, जैव विविधता, नॉलेज पार्क और साइंस पार्क भी विकसित किए जाएंगे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com