हिंदुओं की पवित्र धार्मिक चारों धाम की शुभ शुरूआत उत्तराखंड में शनिवार को हो चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में शामिल हुए। खरसाली में मां यमुना मंदिर में हुई विधिवत पूजा अर्चना में सीएम धामी ने हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान की आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में शामिल स्थानीय लोगों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था भी हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुआ। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर
- पर्यटन विभाग का चारधाम कंट्रोल रूम-0135-2559898, 255627चारधाम टोल फ्री नंबर- 0135-1364, 0135-3520100
- आपदा प्रबंधन कंट्रोल सेंटर-0135-276066, टोल फ्री नंबर-1070
- पुलिस कंट्रोल रूम-100, 112
- स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवा-104, 108
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत