Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ हुआ बड़ा हादसा, पांच लोगों की मौत व सात घायल।


उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है।

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पुलिस और अन्य लोगों ने बस की चपेट में आए लोगों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक तीन लोगों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे में मरने वालों में एक महिला श्रद्धालु भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह ठूलीगाड़ पार्किंग में एक चालक बस को बैक कर रहा था। तभी बस वहीं पर सो रहे श्रद्धालुओं के ऊपर चढ़ गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को टनकपुर के अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

मृतकों का विवरण

  • बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र. ।
  • माया राम पुत्र बब्बू (29), उपरोक्त सौहराव, बहराईच उ.प्र. ।
  • नेत्रावती पुत्री वीर सिंह( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र.।
  • अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र.।
  • रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र. ।

घायलों का विवरण

  • कौशल्या देवी पत्नी बद्री( 40) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र.।
  • कुसुम देवी पत्नी राम सूरत(59) निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराईच उ.प्र.।
  • पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद(40) निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच उ.प्र.।
  • सरोज पुत्री बद्री(04) निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र.।
  • राधिका पुत्री बद्री( 05) निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र.।
  • प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह( 3) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, उ.प्र.।
  • राम सूरत पुत्र अशरफी( 48) निवासी बहराई उ.प्र

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com