Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

शिवरात्री के शुभ अवसर पर सीएम धामी सहित मंत्रियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक।


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज देवभूमि की शिवालयों में भोलेनाथ के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

मेले का शुभारंभ भी किया

इस अवसर पर उन्होंने वनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने महाशिवरात्रि के अवसर पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे उल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करें।

वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com