मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पौड़ी दौरे का आज सोमवार को दूसरा दिन है। पौड़ी जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह गांव का भ्रमण किया। इससे पहले उन्होंने यहां शांत वादियों में योग और ध्यान किया। इसके बाद यहां लोगों से मुलाकात के दौरान समस्याएं सुनने के साथ ही विकास को लेकर लोगों से सुझाव भी लिए।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना व गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में अंत्योदय निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल योजना का उद् घाटन किया।
सीएम ने कहा कि योजना से प्रदेश के 1 लाख 76 हजार अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को लाभ मिलेगा। कहा कि प्रत्येक अंत्योदय कार्ड धारक परिवार को साल में तीन गैस सिलिंडर निशुल्क रिफिल कर प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान सीएम ने कई घोषणाएं कीं और कई योजनाओं का शिलान्यास और उद् घाटन भी किया।
इस दौरान सीएम ने 20 से अधिक महिलाओं को सांकेतिक रिफिल गैस सिलिंडर सौंपे।
उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल चाल भी जाना। पहाड़ी शैली पर बने होमस्टे का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रशंसा जाहिर की एवं रिंगाल से बने उत्पादों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में होम स्टे की अपार संभावनाएं है। होम स्टे स्वरोजगार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। लोगों का रुझान लगातार होम स्टे की ओर बढ़ रहा है।
होस्ट स्टे से लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति के बारे में पता चलता है। राज्य सरकार होम स्टे को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पौरी बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रावत गांव से विकास भवन सभागार पहुंचे और यहां एनसीसी कैडेट से संवाद किया। मुख्यमंत्री ‘क्यों होता है गांव से पलायन’ विषय पर संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। इसके बाद उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत