उत्तराखंड में इस बार लोगों को फरवरी में ही मार्च अप्रैल की – धूप और गर्मी का एहसास मिलने लगा है। हालात ये हैं कि तेज धूप के चलते फरवरी महीने में ही पारा चढ़ गया है।
मौसम विभाग की माने तो फरवरी में भी बारिश की कम ही उम्मीद दिख रही है। फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार सिर्फ तीन दिन ही बारिश वाले दिख रहें हैं। फरवरी का अधिकांश हिस्सा सूखा ही बीतने वाला है।
हालांकि मैदानी इलाकों में ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। मौसम के बदलते मिजाज के चलते दून में ठंड का असर कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दून में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
हिमस्खलन की चेतावनी
उत्तराखंड के 4 जिलों के पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फीली हवाओं के चलने के साथ-साथ हिमस्खलन यानी एवलॉन्च आने की संभावना जताई गई है। चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलो में बर्फीली हवाएं चलने के साथ हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत