मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले वर्ष चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रही। इस बार भी यात्रा रिकार्ड तोड़ होगी। सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी तरह के इंतजाम करेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैंमुख्यमंत्री शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और यमुनोत्री की यात्रा ऐतिहासिक रही।
पिछले साल बिना किसी बंदिश के यात्रा शुरू हुई और चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में रिकार्ड संख्या में यात्री उमड़े। लगभग 49 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए।
अब अप्रैल के तीसरे सप्ताह से चारधाम यात्रा शुरू होनी है। इसे देखते हुए सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पिछले साल ऐतिहासिक रही थी। तब कुछ चुनौतियां थी, कुछ काम करने थे। सरकार ने काफी प्रयास किए। परिणामस्वरूप देशभर से रिकार्ड संख्या में यात्री चारों धामों में दर्शनों के लिए आए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हम अभी से तैयारियां कर रहे हैं। उनकी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। हमें यात्रियों को सुरक्षा भी देनी है और उनकी सुविधाओं का प्रबंधन भी करना है। सीएम ने कहा कि भगवान बदरीनाथ के आशीर्वाद से इस साल भी चारधाम यात्रा पर रिकार्ड तोड़ यात्री आएंगे।
27 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7:10 बजे खोले जाएंगे। वसंत पंचमी पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राजमहल में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में धाम के कपाट खुलने की तिथि व मुहूर्त तय किए गए। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि पर्व पर तय होगी, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर खोले जाने हैं।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत