Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

मौसम अपडेट : मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की जताई संभावना।


ठंड अब असर दिखाने लगी है। खासकर सुबह-शाम पारा लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पारा एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान कही-कहीं एक डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को कोहरा पड़ने और पहाड़ों में सुबह के समय पाला पटने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन की धूप ठंड से राहत देगी।

नौ से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। इसकी वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा व इसके आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। हल्के बादलों के बीच दिन भर धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। बागेश्वर में भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com