Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

शादी से लौट रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो घायल।।


शादी से लौट रहा एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया। हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह परिवार प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तछवाड़ में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने कोटद्वार से ग्राम तछवाड़ गया हुआ था। दलवीर सिंह का पुत्र अनूप अपनी बाइक में कार के पीछे ही आ रहा था। इस बीच ग्राम बेरगांव के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में अनूप की पत्नी प्रीति व अनु की नानी की मौत हो गई है। दुर्घटना में घायल दलबीर सिंह सुरजीत सिंह अर्पित वह वामिका को उपचार के लिए हंस चिकित्सालय सतपुली में ले जाया गया है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com