फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। गुरुवार को जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से फिसल गए। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। सिंगर की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।
सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
बता दें, कुछ समय पहले जुबिन सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड की वजह से चर्चाओं में आए थे। जिस पर जुबिन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
मीडिया से बातचीत में जुबिन ने कहा था कि इसे लेकर वह बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं।

सारा विवाद जुबिन के यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर था। शो का आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर हैं और मोस्ट वांटेड अपराधी था।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत