Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं, अनाथ बच्चों संग मनाई दीपावली


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवद्र्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को दीपावली पर्व अनाथ बच्चों को मिष्ठान वितरण कर मनाया। इस दौरान कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ”अपना घर ” बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

दीपावली का यह पर्व सबके जीवन को प्रकाशमय करे

अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। दीपावली का यह पर्व सबके जीवन को प्रकाशमय करे।

भैयादूज की शुभकामनाएं भी दीं

भैयादूज की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति का सम्मान और परिवार एवं समाज में उनके महत्व को यह पर्व प्रदर्शित करता है।

 

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com