बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक टैक्सी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
जबकि वाहन चालक रविंद्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उसाड़ा, उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक अन्य यात्री को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।
चालक रविंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह हरिद्वार से पांच यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। ब्रह्मपुरी के समीप उनकी आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत