उड़ान योजना के तहत शुक्रवार को देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा शुरू हुई। इससे डेढ़ घंटे में दून से अल्मोड़ा पहुंच सकेंगे। सड़क मार्ग से 12 से 13 घंटे का सफर तय करना पड़ता है। हेली सेवा का प्रति यात्री 7700 रुपये तय किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हेली सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से किया था अनुरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा के सुचारू संचालन और अल्मोड़ा को हेली सेवा से जोडऩे का अनुरोध किया था।
इस पर केंद्रीय मंत्री ने इस हेली सेवा को जल्द शुरू कराने की बात कही थी। इस दौरान उन्होंने यह बताया था कि यह सेवा सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएंगी। अब मुख्यमंत्री इस हेली सेवा की शुरुआत जौलीग्रांट से की है।
ये रहेगा किराया
स्थान किराया
देहरादून से अल्मोड़ा 7700
देहरादून से पंतनगर 6339
देहरादून से हल्द्वानी 6339
देहरादून से पिथौरागढ़ 8083
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत