श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। शिव बारात, मथुरा वृंदावन, मेरठ और शहरभर के कलाकारों की ओर से शिव के विभिन्न स्वरूप की झांकियों के साथ श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर झूमे। विभिन्न जगहों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद तय समय में नौ अगस्त को सुबह शोभायात्रा निकाली जा रही है। दिगंबर रवि गिरी, सेवादल के सदस्य मनमोहन जयसवाल व डीके शर्मा ने बताया कि 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर और गढ़ी चौक पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इससे पहले 2011 में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी।
शहर भर में लगाए जाएंगे 200-300 स्टॉल
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सुयोगब बैंड नागपुर, पंजाब बैंड, सहारनपुर, अल्पाफ बैंड अपनी मनभावक प्रस्तुति देंगे। उधर, दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि 21वीं शोभा यात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए महाकाल उज्जैन की भस्म आरती में डमरु-मृदंग बजाने वाली पार्टी और महाराष्ट्र की ढोल पार्टी की धुन पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। सेवादल के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शहर भर में करीब 200-300 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेवादल की विभिन्न टीमें तैनात रहेंगी।
यात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान मंदिर, राजा रोड, कोतवाली, होते हुए पलटन बाजार, जंगम शिवालय, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल, दुर्गामल्ल पार्क, डाकरा बाजार, गढ़ी चौक होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचेगी।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत