Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं देहरादून, भाजपा विधायकों व सांसदों के साथ बैठक मे लेंगी भाग।


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। सुबह करीब दस बजे वे देहरादून पहुंचीं। सबसे पहले वे कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा सांसदों, विधायकों से साथ बैठक करेंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी सांसद और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक में मुख्यमंत्री धामी समेत भाजपा के सभी 47 विधायक और राज्य के लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसद उपस्थित रहेंगे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com