Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

अब प्लास्टिक प्रयोग करने से पहले ये जरूर पढ़े।


उत्तराखंड प्रदेश में एक जुलाई यानी आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। दरअसल, प्रदेश के शहरी विकास विभाग ने सभी निकायों को 28 जून तक खुद को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित करने को कहा था। जिसके बाद आज से प्लास्टिक का उपयोग करने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पिछले साल ही एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, आयात, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था।

वहीं राज्य के सभी निकाय सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद आज से सभी निकायों का चालान और जब्ती का अभियान भी शुरू हो गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने पर अधिकतम पांच हजार रुपये तक का चालान हो सकता है। हालांकि, कुछ मामले में कोर्ट ने प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रति पॉलीथिन पांच सौ रुपये तक जुर्माना भी लगाया है।

अभी 75 माइक्रोन से पतली कैरीबैग पर रोक लगाई गई है।वही, इस पूरे मामले पर प्रदेश के वन और पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि केंद्र सरकार पिछले वर्ष सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए एक जुलाई 2022 की डेडलाइन तय कर चुकी है। निकाय क्षेत्रों में शहरी विकास विभाग इस रोक को लागू करेगा। सभी निकायों को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज से जब्ती और चालान की कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है। अगर हमे पर्यावरण को बचाना है तो खुद से भी प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने के लिए जागरूक होना होगा।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com