उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बाद चारधाम यात्रा पर ही असर देखने को मिल रहा है। खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। यमुनोत्री धाम में हुई बर्फबारी और तेज बारिश के कारण मंगलवार को दोपहर बाद यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जानकीचट्टी में ही रोक दिया।
बारिश के चलते यमुनोत्री धाम की यात्रा दोपहर 12 बजे तक ही चल पाई। इसके बाद करीब चार हजार यात्रियों को जानकीचट्टी व अन्य पड़ावों पर ही रोक दिया गया। धाम से दर्शन करने वालों को लौटनी की अनुमति दी गई। रानाचट्टी में भूधंसाव के खतरे को देखते हुए बड़े वाहनों को बड़कोट से आगे नहीं बढऩे दिया गया। छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु रही। हेमकुंड साहिब दर्शन को जा रहे एक श्रद्धालु पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गया। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगीधारा के पास बाइक सवार इस श्रद्धालु के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी पहचान मौला निवासी लखनौर मोहाली चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
हेली सेवाओं पर भारी पड़ रहा केदारनाथ का मौसम
केदारनाथ में लगातार मौसम खराब हो रहा है। जिसका सबसे बुरा असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। पिछले दो दिन में 95 प्रतिशत हवाई सेवाएं निरस्त हुई। वहीं हेली से बाबा के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के टिकट हेली सेवा प्रदाता कंपनियां निरस्त कर रही है। जिससे यात्री बिना दर्शन के ही वापस लौटने को मजबूर हैं। प्रतिदिन औसतन 30 प्रतिशत उड़ाने कैंसिल हो रही है।
केदारनाथ में यात्रा शुरू होने के बाद से ही मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। घने बादल छाने के साथ ही बारिश भी हो रही है। पिछले दो दिनों की बात करें तो मंगलवार व सोमवार को 95 प्रतिशत उड़ाने निरस्त हुई। मौसम खराब होने से यात्री बारिश में भीग रहे हैं और ठंड से बीमार भी पड़ रहे हैं। केदारनाथ के लिए रोजाना औसतन तीन सौ उड़ानों की बुकिंग यात्रियों ने की हुई है।
दोपहर बाद बर्फबारी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यमुनोत्री जाने वाले तीर्थ यात्रियों को यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में ही रोक दिया। बड़कोट उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया है कि बर्फबारी एवं भारी बारिश के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत