Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत, चार लोग घायल।


रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में भीरी-बांसवाड़ा के बीच एक बोलेरो वाहन और एम्‍बुलेंस में जबरदस्‍त भिड़ंत हो गई। जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक उक्‍त हादसा बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। हादसे में मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए चार यात्री घायल हो गए हैं। बोलेरो वाहन यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा था। इस बीच भीरी बांसवाड़ा में विपरीत दिशा से आ रही एम्बुलेंस से टकरा गया।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क पर ही पलट गया। बोलेरो में कुल आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल चार लोगों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।

हादसे का कारण वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में मुंबई निवासी यात्री कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर घायल हुए हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com