चम्पावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इस सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व अल्मोड़ा जिले से एक भी विधायक नहीं है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को नामांकन करेंगी।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव केसी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।
इसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड़ा के साथ राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक व रणदीप सिंह सुरजेवाल और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इस सूची का हिस्सा हैं।
कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेैंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के समस्त विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत