Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

 मां सावित्री से मिले सीएम योगी, निभाया बहन से किया हुआ वादा।


आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। उन्‍होंने पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पंचूर भी गए। यहां उन्‍होंने अपनी माता एवं स्वजन से भेंट भी की।

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी का भव्य स्वागत हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सिंह ने कहा है कि आज एक संन्यासी का वर्षों बाद अपनी माता से मिलन होने जा रहा है। यह बड़ा ही भावुक कर देने वाला क्षण होगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का चुनाव जीतने के बाद बहन शशि पयाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की थी। योगी ने उनसे वादा किया कि वह समय मिलते ही एक बार सबसे मिलने गांव आएंगे। उन्होंने बहन से अपना वादा निभाया।

योगी आदित्यनाथ अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत भी आदि उपस्थित रहे।

योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा

अनावरण कार्यक्रम के बाद अब वह अपनी मां सावित्री देवी से और परिजनों से मिलने घर पहुंचे। बेटे के गांव पहुंचने से यहां परिजन उत्साहित हैं। यहां सीएम योगी के पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

20 अप्रैल, 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। तब कोरोना काल की व्यस्तताओं के कारण सीएम योगी नहीं पहुंच सके थे।
योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा
यूपी में दोबारा सत्ता में आने के बाद उन्होंने गांव आकर मां से आशीर्वाद लेने की बात कही थी। उनके आगमन को लेकर पूरे यमकेश्वर में उत्साह बना हुआ है। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी बिथ्याणी जनसभा में उन्हें सुनने के लिए पहुंचे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com