उत्तराखंड में अगले दो दिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 29 अप्रैल से पहाड़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पर्वतीय इलाकों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है।
बुधवार को सुबह से ही प्रदेशभर में आसमान मुख्यत: साफ रहा और चटख धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, तापमान में अत्यधिक उछाल आने की आशंका है। आज से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में लू चल सकती है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हिमखंड तेजी से पिघलने के कारण हिमस्खलन की आशंका है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत