Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

मां पूर्णागिरी दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दर्घटनाग्रस्त, वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल।


मां पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दर्घटनाग्रस्त हो गई है। दो राहगीरों को टक्कर मारने के बाद मैक्स पलट गई। हादसे में दो राहगिरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह श्रद्धालु घायल हो गए हैं। टनकपुर के ककराली गेट के नजदीक डीपो नंबर 3 पर खड़े दो युवकों को मैक्स वाहन ने टक्कर मार दी

चंपावत में शनिवार को एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हंसी-खुशी मेला देखने जा रहे लोगों को वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है। इन घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे, जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com