उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी बढ़ रही है। देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम में किसी प्रकार का बदलाव न होने की संभावना जताई है।
मार्च में उत्तराखंड के ज्यादातर जिले सूखे रहे
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिन ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतर स्थानों का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है।
दून में सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा तापमान: देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 35.5 रिकॉर्ड किया गया जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 26.4 रहा।
मसूरी में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 24.9, जबकि न्यूनतम सामान्य चार डिग्री अधिक 13.8 रहा। रुड़की में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 36.5 रहा । पारा बढ़ने के साथ ही लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। अघोषित बिजली कटाैती से उनकी मुश्किलें भी दोगुनी हो जाती है।
रुड़की में 37 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान
रुड़की में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान चढऩे से मौसम में गर्मी का असर भी बढ़ गया है। इसके साथ ही शहरवासियों की परेशानियां भी बढ़ गई हैैं। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन अप्रैल तक मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिल गई। सुबह 10 बजते ही धूप तीखी हो गई। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जोकि सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
जबकि, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम दिशा से छह-दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
साथ ही मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी। ऐसे में किसान खेतों में खड़ी फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत