Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

रितु खंडूरी बनीं पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष।


उत्तराखंड विधानसभा की कमान पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के हाथ में आ गई। अध्यक्ष पद पर एक मात्र नामांकन होने से ऋतु खंडूरी के निर्वाचित हो गईं हैं। इसके लिए शनिवार को विधानसभा की विशेष बैठक होगी।

विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन की समय सीमा शुक्रवार दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल के अनुसार, इस पद के लिए एकमात्र भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी का नामांकन हुआ है। इस तरह उनके निर्वाचन की घोषणा मात्र रह गई है।

इस बीच विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी प्राथमिकता जाहिर करते हुए ऋतु ने कहा कि वो विधानसभा को ज्यादा डिजिटल फार्मेट पर लाने का प्रयास करेंगी। साथ ही विधानसभा में महिला विधायकों के लिए अलग से कक्ष तैयार किया जाएगा।

उन्हेांने कहा कि महिला विधायकों को भोजन अवकाश या स्थगन के दौरान बैठने की जगह नहीं मिल पाती है। जबकि विधायक हॉस्टल तक सत्र के दौरान आने जाने में दिक्कतें रहती हैं। इसलिए विधानभवन में अलग कक्ष तैयार किया जाएगा। साथ ही विधानसभा परिसर को महिलाओं के लिए और ज्यादा फ्रेंडली बनाया जाएगा।

इस अवसर पर विधानसभा के सभी सदस्यों से उपस्थित रहे। चुनाव कराने तक वरिष्ठ विधायक एवं प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका रहे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उन्हें निर्वाचन अवधि तक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यसूची के अनुसार बंशीधर भगत ने रितु खंडूरी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

इसके बाद उनका उद्बोधन हुआ और फिर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु ने आसन ग्रहण किया। प्रेमचंद अग्रवाल, भरत सिंह चौधरी, कैलाश चंद्र गहतोड़ी, सतपाल महाराज, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, सरिता आर्य, दुर्गेश्वर लाल, चंदन राम दास, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, महेश जीना, बिशन सिंह, मदन कौशिक व विनोद कंडारी विधानसभा अध्यक्ष पद पर रितु खंडूरी के प्रस्तावक हैं।

अनिल नौटियाल, शिव अरोड़ा, दीवान सिंह बिष्ट, रेखा आर्या, रेनू बिष्ट, सुरेश गढ़िया, बृजभूषण गैरोला, राम सिंह कैड़ा, शैला रानी रावत, सुरेश सिंह चौहान, फकीर राम, मोहन सिंह, शक्ति लाल शाह, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल और भूपाल राम टम्टा समर्थ सदस्य हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com