Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड में किसके सिर सजेगा ताज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगेगी मुहर।


उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर आज  21 मार्च को फैसला हो जाएगा। पार्टी हाईकमान ने आखिरकार 10 दिन बाद विधायक दल की बैठक आहूत कर दी है। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री और नई सरकार की तैयारियों को लेकर दिल्ली में चर्चा की।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने रविवार को बताया कि दून स्थित पार्टी मुख्यालय में शाम पांच बजे से विधायक दल की बैठक शुरू होगी। सभी विधायकों को इसकी सूचना दे दी है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे

चुनाव हारने के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। इस दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल है।

रविवार को दिल्‍ली में हुए थी बैठक

दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड के और केंद्रीय नेताओं के बीच नए मुख्‍यमंत्री को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी जानकारी दी।

राज्य के नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सहयोगियों का शपथ ग्रहण 24 या 26 मार्च को हो सकता है। मुख्यमंत्री अपने लग्न के हिसाब से यह मुहूर्त निकालेंगे। चूंकि, शुभ लग्न 23 मार्च के बाद ही हैं ऐसे में इसके बाद ही शपथ ग्रहण की संभावनाएं जताई जा रही हैं। भाजपा भव्य शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटी है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com