Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज़, उत्‍तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हो सकती है बारिश।


उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं, राज्‍य के शेष जनपदों में मौसम शुष्‍क रहेगा। जबकि 3500 मीटर व उससे अधिक वाले स्‍थानों में बर्फबारी की संभावना है।

वहीं बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में भी इजाफा होना लाजिमी है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना जताई है। वहीं, अधिकतम एवं न्‍यूनतम तापमान क्रमश 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com