मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला सरकार बनने के एक माह के भीतर सुलझा दिया जाएगा। इसके अलावा सख्त भू कानून के मामले में भी उत्तराखंड के हित मे निर्णय लिया जाएगा। दावा किया कि भाजपा जनता के प्रचंड समर्थन से 60 से अधिक सीटें जीतेगी।
सीएम धामी 23 फरवरी गुरुवार को चम्पावत हादसे के पीड़ितों से मिलने उनके गांव गए थे। उसके बाद वह घायल से मिलने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। यहां घायल का हाल चाल जाना। अगले दिन सुबह उन्होंने नैना देवी के दर्शन कर दिन की शुरुआत की और उसके बाद वह काशीपुर साईं दर्शन को निकल गए।पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि पुलिस ग्रेड पे मामला जल्द सुलझाया जाएगा।
पुष्कर सिंह धामी आज सुबह नैनीताल पहुंचे जहां सीएम ने नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना माता के दरबार में की। मंदिर के पुजारी ने भी बताया कि पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत