Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

जेपी नड्डा पहुंचे बागेश्वर, भाजपा पार्टी की गिनाई उपलब्धियाँ।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। सरयू गोमती के संगम बगनाथ की धरती कुली बेगार आंदोलन के जन्मभूमि को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि यह भूमि आजादी के आंदोलन की भूमि कहा जाता है। भाजपा की विशेषता है कि चुनावी सभा में जब आते हैं तब दमभर के कहते हैं कि हमने विकास किया है, जबकि अन्य पार्टियां व्यक्ति व समाज को बांटने का काम करती हैं।

सोमवार को नुमाइशखेत मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं। विधायकों को जिताकर कुर्सी पर बैठाने नहीं बल्कि आने वाले समय की विकास योजनाओं का खाका तैयार करने आए हैं। भाजपा के अलावा कोई अन्य पार्टी राष्ट्रीय पार्टी नहीं रह गई। भाजपा के अलावा अन्य पार्टियां परिवार की पार्टी बनकर कर रह गईं।

नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने जनधन खाते खोलकर भारत के गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। 1971 में इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। लेकिन गरीबों के खाते नहीं खुल पाए। 2014 तक केवल बैंकों में पौने तीन करोड़ खाते थे। जो अब 40 करोड़ है। करोनाकाल में इन खातों में पांच-पांच सौ रुपये डाले गए। उत्तराखंड के 26 लाख 83 हजार खातों में यह पैसा आया।

कहा कि चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को स्वच्छता के मायने समझ नहीं आते। 1966 में राम मनोहर लोहिया ने भारत की महिलाओं के खुले में शौच को लेकर मुद्दा उठाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 करोड़ शौचालय पूरे देश में बनाए हैं। जिसमें पांच लाख 22 हजार उत्तराखंड में बने हैं।

उज्जवला योजना ने महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया। हर गांव में लकड़ी लेने के लिए जाने वाली महिलाओं को चोट लगती थी। गैस कनेक्शन मिलने पर उनकी वो समस्या आज खत्म हो चुकी है। उज्जवला के तीन लाख 65 हजार कनेक्शन उत्तराखंड में दिए गए। उत्तराखंड में सौभाग्य योजना के तहत दो लाख 48 हजार लोगों को बिजली के कनेक्शन देने का काम किया है।

वन रैंक वन पेंशन भाजपा की सरकार ने लागू किया। समूह ग व घ में सैनिक परिवार के लिए रोजगार की व्यवस्था दी। देश की रक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। नड्डा ने कहा कि बुलेट प्रूफ जैकेट भारत के सैनिकों के पास नहीं थे। आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट विदेशों को भी निर्यात कर रहा है।

गेस्ट टीचरों की सैलरी 25 हजार कर दी गयी है। बच्चों को  टैबलेट दिए जा रहे हैं। राम मंदिर को बनाने का काम किया है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको पूजा करना तो आता नहीं है। पर भाजपा ने उनको पूजा करने पर मजबूर कर दिया है। उत्तराखंड को संवारने का काम नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों में लिया है।

नए बजट में पहाड़ी क्षेत्र में रोपवे बनेंगे। जबकि राज्य में चार स्थानों पर 60 किलोमीटर रोपवे बनने का काम प्रगति पर है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य शुरू हो गया है। टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन का भी निर्माण होगा। नया उत्तराखंड खड़ा हो गया है। नेचरल फाइबर अल्मोड़ा में खुल चुका है। उधम सिंह नगर नया एयरपोर्ट बन रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर के दर्शन नहीं करते वह आज मंदिर जाकर आरती कर रहे है। अटल जी ने उत्तराखंड बनाया है उसे संवारने काम मोदी कर रहे है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com