भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को बागेश्वर आ रहे हैं। वह ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में आयोजित कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री प्रदेश संगठन ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को कोविड-19 का पालन करते हुए सुने। साथ ही उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाएं और उत्तराखंड को मजबूत बनाने में भागीदारी तय करें।
पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को नुमाइशखेत मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसकी सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार की सुबह 11 बजे नड्डा यहां पहुंचेंगे।
कोविड के कारण बड़ी जनसभाओं पर निर्वाचन आयोग की रोक है। जिसके कारण नुमाइशखेत मैदान को चुना गया है। जिसकी क्षमता एक हजार लोगों के बैठने से कम है। उन्होंने कहा कि कपकोट और बागेश्वर विधानसभा प्रत्याशियों के लिए यह सभा मील का पत्थर साबित होने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह दोगुनी मेहनत से लोगों तक डंबल इंजन के विकास कार्य पहुंचाएंगे। इस दौरान भाजपा महामंत्री संगठन अजेय ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत