Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज।


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। साथ ही कहा कि उत्तराखंड की जनता को सोच समझकर वोट देना होगा। 57 सीटें जीतकर भी भाजपा उत्तराखंड में विकास के नाम पर तीन-तीन मुख्यमंत्री थोपने को विकास बता रही है। भगवान राम को लेकर उन्होंने कहा कि राम पहले भी थे और आज भी हैं। पर, भाजपा नेता यह सिद्ध करने पर तुले हैं कि राम 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद ही प्रकट हुए।

दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड कांग्रेस की घोषणा पत्र बनाने को लेकर तारीफ की और कहा कि कहा चार धाम चार काम और उत्तराखंड स्वाभिमान भाजपा के झूठे वादों पर भारी पड़ेंगे। उन्होंने बेरोजगारी, मंहगाई, पैगसेस जैसे मामलों पर केंद सरकार को घेरा। कहा मोदी सरकार ने पिछले सात सालों में पेट्रोल व डीजल से ही 24 लाख करोड़ रुपये कमाए। यह रकम कहां खर्च हो रही है, इसका हिसाब देने को भाजपा सरकार तैयार नहीं है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com