Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

मनीष सिसोदिया ने कुमाऊँ दौरे पर की घोषणाए।।


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों कुमाऊं दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने रुद्रपुर के होटल रुद्रा में देवभूमि बिजनेस डायलॉग कार्यक्रम के तहत व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने उनसे प्रश्न पूछे और समाधान मांगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि वास्तविक समाधान निकालने की योजना हमारी है। लोग अब बाद आदमी पार्टी पर भरोसा कर रहे हैं। संवाद पर हम यकीन करते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार आने पर स्वास्थ्य, शिक्षा पर जोर दिया गया। 2015 में जब सरकार बनी तो 325 करोड़ केंद्र से मिलते थे।इस बजट से क्या-क्या काम करते। 30 हजार करोड़ के बजट में 24 हजार 600 का बजट वेतन पर खर्च हो जाता था। आप की सरकार ने छोटे व्यापारियों के साथ संवाद किया। इसके बाद बजट तैयार किया। व्यापारियों से संवाद में चार चीजें निकलकर सामने आईं। रेड राज पूरी तरह हावी है। यह वसूलने के लिए आता है, सरकार को कुछ नहीं देता। जिसके बाद आप सरकार ने रेड राज बंद करने के आदेश दिए और प्रवर्तन विभाग पूरी तरह बंद कर दिया गया।

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि बजट में टिम्बर पर साढ़े 12 की बजए पांच फीसद टैक्स लिया। इस प्रक्रिया में एक फीसद ज्यादा टैक्स मिला। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 में 60 हजार करोड़ का टैक्स मिला। यह ईमानदारी की राजनीति का प्रतिफल था। बिजलीं को लेकर फील्ड में टीमों को लगाया। जिसके बाद 24 घण्टे बिजली मिलने लगी। इन्वर्टर का व्यापार खत्म हो गया। कागज पूरे न होने की समस्या पर 454 तरीके के एफिडेविट, बंद कराए। व्यापारियों को लाइन लगाने से मुक्ति मिली। एक और कदम उठाया कि 1076 नंबर उपलब्ध कराया कि 140 तरह की सेवाएं दीं। इससे व्यापारियों को परेशानी से मुक्ति मिली।

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों को सरकार को चोर समझना बन्द करना होगा। तभी व्यापारी और व्यापार का विकास होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा की यहां सब कुछ हो सकता है। हमने दिल्‍ली में सरकारी और निजी शिक्षा पर सामंजस्य बनाए रखा है। डायलाग में प्रमुख रूप से प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा,राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेह अध्यक्ष पीडी अग्रवाल, नीलांसु अरोरा, दीप्ति अरोरा सहित कई व्यापारियों ने अपनी समस्या बताकर समाधान लिया।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com