मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जाने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव पिथौरागढ़ पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित होने का संदेश सीएम कार्यालय की तरफ से जारी किया गया है। अब दिन के बाद मुख्यमंत्री हो सकते हैं सीधा दिल्ली रवाना। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली जाएंगे। जानकारी मिल रही है कि आलाकमान के साथ कई मुद्दों पर मुलाकात और चर्चा होनी है। जिसके लिए दोनो बड़े नेता दिल्ली रवाना होंगे।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत