Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

जनता की उमड़ी भीड़ , सीएम ने सुनी समस्याएं ।


मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की लंबी कतार देखने को मिली है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एक एक फरियादी की बात सुनकर समस्या का समाधान करते हुए नज़र आए है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, विधायक दिलीप रावत समेत गढ़वाल कमिश्नर, डीआइजी गढ़वाल समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम जनता मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची है।

जनता दरबार में उपस्थित जनता ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई, वहीं मुख्यमंत्री ने भी उनकी तमाम बातों को सुनकर उसका निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। आपको बता दें मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का यह दूसरा जनता दरबार लगा है। जिसमें बड़ी संख्या में आम जनता ने शिरकत की है, वही मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सीधे तौर पर कहा की जिलों की समस्याएं सरकार के सामने नहीं आनी चाहिए। सीएम पहले भी इसके निर्देश दे चुके हैं, जिसके बाद जिलों में जिलाधिकारियों के जनता दरबार भी नज़र आने लगे है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com