Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

ग्रामीण क्षेत्रों में महापौर ने शुरु कराया महा सैनेटाइजेशन अभियान


ऋषिकेश- ग्रामीण क्षेत्रों के 10 वार्डो में महा सैनेटाइजेशन अभियान के लिए विभिन्न टीमों को महापौर अनिता ममगाई ने हरी झंडी दिखाकर निगम के बापूग्राम स्थित कैम्प कार्यालय से रवाना किया। विभिन्न क्षेत्रों में मेयर ने कमान संभालते हुए खुद लोगों के घरों को सैनेटाइज भी किया।

वैश्विक महामारी घोषित कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए नगर निगम अपने स्तर पर तमाम निगम क्षेत्रों को सैनिटाइज कर रहा है। निगम क्षेत्र की कुछ ग्राम सभा ऐसी हैं, जहां संसाधन के अभाव में यह कार्य प्रभावित हो रहा था। इसी को ध्यान में रख नगर निगम महापौर ने ग्रामीण क्षेत्रों में महा सैनिटाइजेशन अभियान की रणनीति बनाई है।निगम ने अपने तमाम संसाधनों के साथ ग्रामीण इलाकों में सैनेटाइजेशन टीमें लगा दी हैं।महापौर ने बताया कि
कोरोना वायरस को तीर्थ नगरी में पनपने न देने के लिए नगर निगम ने भी अपनी सम्पूर्ण ताकत झोंक रखी है। नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान के साथ ही हर गली मोहल्लों में सेनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। निगम की सैनिटाइजेशन टीम के पास इस समय सबसे ज्यादा काम है। सुबह से यह टीम मोहल्लों में सेनिटाइजेशन करने में जुट जाती है।उन्होंने तमाम शहरवासियों से कोरोना की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करने की अपील भी की।इस दौरान पार्षद रश्मि देवी,गुरविंदर सिंह,विजय बडोनी,विपिन पंत,विजेंद्र मोघा, बीरेन्द्र रमोला,अनिता प्रधान,सुभाष बाल्मीकि,सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,अभिषेक मल्होत्रा, राजेश , विनोद सेमवाल आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com