Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

सीएम ने की बजट की समीक्षा।


प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल बजट 57590 करोड़ में से 28 फरवरी तक 28933 करोड़ यानी करीब 50 फीसद धनराशि खर्च की जा चुकी है। हालांकि इसी अवधि में कुल बजट में से 65 फीसद धनराशि खर्च के लिए मंजूर की गई है। बजट खर्च की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न योजनाओं के लिए मंजूर धनराशि का सौ फीसद उपयोग करने के निर्देश दिए। विधायकों को सड़कों की मरम्मत आदि कार्यों के लिए 50 करोड़ की धनराशि दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस राशि से किए जाने वाले कार्यों का अनुश्रवण करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं।
राज्य सेक्टर में 23831 करोड़ खर्च
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्रपोषित योजनाओं और बाह्य सहायतित योजनाओं की मद में अब तक बजट खर्च की समीक्षा की। बताया गया कि 28 फरवरी तक कुल बजट में से खर्च के लिए 37443 करोड़ मंजूर किए गए हैं। हालांकि यह कुल बजट का महज 65 फीसद है। मंजूर की गई बजट राशि की तुलना में 77.27 फीसद खर्च किया गया है। राज्य सेक्टर में 45324 करोड़ मंजूर किया गया है। इसमें से 23831 करोड़ खर्च हो चुका है।
केंद्रपोषित योजनाओं में 3945 करोड़ खर्च
इसी तरह केंद्रपोषित योजनाओं के तहत 9993 करोड़ बजट प्रविधान में से 5971 करोड़ की धनराशि विभागों के लिए मंजूर की गई है। 3945 करोड़ खर्च किया जा चुका है। बाह्य सहायतित योजनाओं के तहत 1607 करोड़ के कुल बजट में से 798 करोड़ मंजूर किए गए, जबकि 592.52 करोड़ खर्च हुआ है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com