Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

कल से ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन।


हर साल की तरह ऋषिकेश में इस वर्ष भी एक मार्च से सात मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। योगनगरी ऋषिकेश में होने वाला ये आयोजन योग और अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र होता है। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2021 में दैनिक जीवन में योग के फायदों के बारे में विश्व व्यापी जागरुकता फैलाने पर के्द्रिरत रहेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सभी को योग महोत्सव में आमंत्रित करते हुए कहा कि ऋषिकेश हमेशा से योग गुरूओं व संतों के लिए प्रसिद्ध रहा है। इस भव्य महोत्सव में आपको पुरातन योग पद्धति को नजदीक से जानने समझने का मौका मिलेगा। योगाभ्यास से आपको अनोखा अनुभव भी प्राप्त होगा। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2021 के लिए प्रस्तावित गतिविधियों के साथ हम लगातार काम कर रहे हैं। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोविड-19 के इस दौर में पर्यटकों के लिए सावधानियां बरती जाएं। इस वर्ष प्राचीन तकनीकों से योग का अभ्यास कराया जाएगा। वहीं लोंगो को 50 घंटे का योग प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण पत्र भी सौंपा जाएगा। लोगों को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, मर्म, सुजोक, ज्योतिष व टैरो कार्ड, चक्र हीलिंग, न्यूरो थैरेपी के बारे में अधिक जानने का मौका मिलेगा। इस योग फेस्टिवल से संबंधित ज्यादा जानकारी या पंजीकरण करने के लिए https://internationalyogfestival.co.inपर विजिट कर सकते हैं। पंजीकरण ऑनलाइन व आफलाइन दोनों तरह से किए जा रहे हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com