Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

रुड़की नगर निगम के सुपरवाइजर दिनेश कुमार पिंकी, के निधन पर श्रदांजलि यात्रा- मेयर गौरव गोयल नेभी दी श्रदांजलि


रुड़की।नगर निगम के दिवंगत सुपरवाइजर दिनेश कुमार पिंकी के गत दिवस हुए आकस्मिक निधन होने पर आज नगर निगम की ओर से एक श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई,जिसमें  मेयर गौरव गोयल,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।यह श्रद्धांजलि यात्रा नगर के मुख्य मार्गों सिविल लाइन,रुड़की टॉकीज चौराहा,बस स्टैंड,जादूगर रोड,गंग नहर कोतवाली, गणेशपुर,मालवीय चौक, बीएसएम तिराहा,रामनगर, रामपुर चुंगी,नेहरू स्टेडियम से होती हुई पुनः नगर निगम कांपलेक्स पहुंची।श्रद्धांजलि यात्रा के दौरान विभिन्न चौराहों पर उन्हें नगरवासियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मेयर गौरव गोयल ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत हुए सुपरवाइजर नरेश कुमार पिंकी एक मेहनती और ईमानमानदार व्यक्ति ही नहीं थे,बल्कि वे व्यवहार कुशल एवं उच्च विचारों के भी व्यक्ति थे।उन्होंने एक कर्मचारी के रूप में जो सेवाएं नगर निगम को दी वह हमेशा याद की जाएंगी।इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विक्रांत सिरोही,अमित कुमार,मृदुल कुमार,मनसा नेगी,विजय कुमार,अब्दुल कय्यूम,घनश्याम,अशोक कुमार,रवि,राकेश कुमार, भोपाल सिंह,सुशील कुमार, आकाश बिरला,विनय कुमार,संजीव कुमार,अनिल कुमार,आलोक सैनी, अनुराग कौशिक,नीरज अग्रवाल,सार्थक गोयल व अनूप शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com