दिनांक 18-08-2020 को समय 06.00 बजे राज्य के जनपदों से ली गई सूचना के अनुसार कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों में मौसम में पिथौरागढ़ में वर्षा हो रही है शेष जनपदों में बादल छाए हैं।
गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून में हल्की वर्षा हो रही हैं शेष जनपदों में बादल छाए हैं।
जनपद टिहरी गढ़वाल में N.H-58 तोता घाटी में मार्ग बंद है।
जनपद चमोली में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला, और क्षेत्रपाल में मलवा आने से जो मार्ग अवरुद्ध था वह खुल गया है।
लिंक रोड हापला – पोखरी मार्ग और मंडल – चोपता मार्ग मलवा आने से बंद है शेष यात्रा मार्ग खुले हैं। कुमाऊं मंडल में मार्गो की स्थिति अभी तक पूर्वत है।
जनपद पिथौरागढ़ – थल मुंसियारी हरड़िया मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया है।
अल्मोड़ा- भतरोजखान-रामनगर मार्ग अवरूध्द है।

More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत