Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

विस्थापित जन कल्याण समिति का नेतृत्व करते हुए महापौर ने मुख्यमंत्री से की भेंट वार्ता


ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में टिहरी बांध के विस्थापित लोगों के पुनर्वास वाले सात गांवों को राजस्व ग्राम बनाने की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है। विस्थापित जन कल्याण समिति पशुलोक के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए नगर निगम महापौर ने शनिवार की दोपहर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके शासकीय आवास में मुलाकात की। इस अवसर पर महापौर ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किए। भेंटवार्ता के दौरान मेयर ने कहा कि असेना, डोबरा, मालीदेवल, सिराई, विरयाणी, लमबागड़ी एवं होजीयान गांवों को राजस्व ग्राम बनाए जाने के बाद इन गांव के क्षेत्रवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा एवं ग्राम पंचायतों का भी गठन हो सकेगा। उन्होंने विस्थापित क्षेत्र की दो दशक पुरानी समस्या का मुख्यमंत्री ने समाधान करने पर विस्थापित क्षेत्र के वासियों की ओर से भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में डॉ जगबीर सिंह परमार, सच्चिदानंद भट्ट, महिमानंद खंडूरी, रघुनाथ सिंह चौहान, एल.पी. पुरोहित, गंभीर सिंह रावत, शूरवीर सिंह बागड़ी, चंद्रदेव भट्ट, के.एम. पैन्यूली, महादेव नौटियाल आदि शामिल थे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com