Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

हल्द्वानी हिंसा केस में पुलिस ने 5 महिला उपद्रवियों को किया गिरफ्तार


हल्द्वानी हिंसा केस में नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभी तक 89 उपद्रवियों को जेल भेज दिया है।

SSP ने जानकारी देते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिला उपद्रवियों को पुलिस ने वीडियो एविडेंस के आधार पर चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दंगे में शामिल अन्य महिलाओं भी चिन्हित किया जा रहा है।

अन्य उपद्रवी महिलाओं की तलाश जारी

बता दें गिरफ्तार हुई महिलाओं ने भी हल्द्वानी हिंसा वाले दिन पुलिस पर पथराव किया था। इसके साथ ही उपद्रवियों की भी मदद की थी। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर कई टीमें काम कर रही है। आगे भी अन्य महिलाओं की गिरफ्तारी की जाएगी।

गिरफ्तार​की गई महिलाओं में शहनाज, सोनी, शमशीर, सलमा, रेशमा शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने बीते दिनों में कई बड़ी कामयाबी हासिल की है। सबसे पहले पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा में फरार चल रहा मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया।

अब्दुल मलिक को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद पुलिस अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद को भी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जो इस मामले का वांटेड घोषित किया गया था। अब पुलिस इस केस में कड़ी पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा और सच्चाई जानने में जुटी है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com