Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

मौसम अपडेट : 17 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना।


उत्तराखंड के ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर तीनों की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए है। लोग घरों में दुबक कर रहने को मजबूर हैं। घने कोहरे और भीषण ठंड के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्का हिमपात होने से निचले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों को फिलहाल घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और सर्दी का सितम और बढ़ेगा। रविवार यानी आज दून का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (रविवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में शीत दिवस होने के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम के बदलते पैटर्न से इस साल विंटर बारिश न होने तक विंड चिल इफेक्ट जारी रहेगा। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इफेक्ट खत्म होने के बाद ही बादल बरसेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com