उत्तराखंड में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिस वजह से ठंड बढ़ती जा रही है। हालांकि सबको इस सीजन की बारिश का इंतजार है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। शनिवरा को घना कोहरा छाने का ऊधमसिंह नगर में ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। नौ जनवरी से बारिश होने से कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में अगले पांच दिन तापमान सामान्य बना रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में पांच दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सुबह-शाम कोहरा छा सकता है। बता दें कि नए साल पर सैलानियों ने प्रदेश में बर्फबारी और बारिश होने का इंतजार किया। लेकिन इसको लेकर सैलानियों को मायूसी हाथ लगी। इतना ही नहीं व्यापारी और किसान भी इससे थोड़ा निराश नजर आए।
व्यापारियों को उम्मीद है कि बर्फबारी होने से पर्यटक एक बार फिर उत्तराखंड का रूख कर सकते हैं। इससे एक बार फिर प्रदेश में सैलानियों के आने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत