उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिर गया। वाहन में छह लोग सवार थे। जिनमें से चार की मौत हो गई। दो घायलों अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
शुक्रवार शाम को गंगोत्री हाईवे के पास वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने की खबर मिली। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। और तीन व्यक्तियों के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
जबकि एक घायल की रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन उत्तरकाशी से अपने गांव द्वारी भटवाड़ी जा रहे थे। मनेरी से आगे सैंज के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहां गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरा जिसमें तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई। तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
मृतकों का नाम पता –
1. इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।
2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।
3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवारी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।
04.दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष।
घायलों का नाम
1. आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी पटवारी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)
2.लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत