पौड़ी गढ़वाल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दसवीं में पढ़ने वाले छात्र ने पिता की साइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।
दसवीं के छात्र ने खुद को मारी गोली
सोमवार को पौड़ी में दसवीं में पढ़ने वाले 16 वर्षीय एक छात्र ने खुद को गोली मार ली। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र ने जिस वक्त खुद को गोली मारी उसके परिजन घर पर ही मौजूद थे।रिटायर शिक्षक का इकलौता बेटा स्कूल से घर लौटा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। इसी बीच परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर व्यस्त थे कि अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन बेटे के कमरे की तरफ दौड़े तो कमरे का दरवाजा बंद था। परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो देखा बेटे सीने के बायीं तरफ गोली लगी थी और वह खून से लथपथ था। परिजन बेटे को तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र ने खुद को अपने पिता की लाईसेंसी बंदूक से गोली मारी है। अर्पित घर का इकलौता बेटा है। उसकी एक बड़ी बहन भी है। जानकारी के मुताबिक दोपहर में वह घर पर ही था। थोड़ी देर में वो अपने कमरे में गया और खुद को गोली मार ली।
डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। वहीं कोतवाली के उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने किशोर के अस्पताल में बयान दर्ज किए हैं। किशोर ने पिता की 315 बोर की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। घायल किशोर से बात की तो उसने आत्महत्या करने की कबूली। उसे बाद वह बेहोश हो गया था। छात्र ने खुद को गोली क्यों मारी इस बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत