Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

चमोली में भीषण दुर्घटना में विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, रक्षा मंत्री ने जाना घायलों का हाल


चमोली में नमामि गंगे के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर हुई भीषण दुर्घटना में विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही करने वाले तीन आरोपियों को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से ज्वाइंट वेंचर कंपनी के सुपरवाइजर पवन चमोला, विद्युत विभाग की लाइनमैन महेंद्र सिंह और उत्तराखंड जल संस्थान गोपेश्वर के सहायक अभियंता हरदेव लाल आर्य को गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस ने उत्तराखंड जल संस्थान गोपेश्वर के सहायक अभियंता हरदेव लाल आर्य को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस से पहले शनिवार सुबह जल संस्थान के एई को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जाना घायलों का हाल

चमोली हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एम्स पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने एम्स निदेशक सहित हादसे के घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी मुलाकात की और घायलों के बारे में जानकारी ली।

हादसे में 16 लोगों की गई थी जान

चमोली में हुए हादसे में एक साथ 16 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया था। जबकि इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए थे। नौ घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि दो की हालत अभ गंभीर बनी हुई है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com