Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

केदारनाथ धाम में चोराबाड़ी ताल के उपर हुआ हिमस्खलन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी।


केदारनाथ धाम में गुरुवार को मंदिर के ऊपर चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन हो गया। घटना सुबह करीब सवा सात बजे की है। हिमस्खलन से करीब चार से पांच मिनट तक बर्फ का धुंआ उठता रहा। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे। बर्फ का धुंआ उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

केदारनाथ मंदिर के पीछे बर्फ के पहाड़ के भरभराकर गिरते हुए धाम के आसपास मौजूद तीर्थ यात्रियों ने इसका वीडियो भी बनाया। हालांकि, राहत की बात रही कि हिमस्खलन से मंदिर या फिर किसी भी तीर्थ यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इधर, केदारनाथ में इस साल कई बार एवलांच आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे एवलांच हिमालय की पहाड़ियों में आते रहते हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com