रविवार को मसूरी से देहरादून लौट रही एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मसूरी से पांच किमी पहले बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सात घायलों को मैक्स पताल ले जाया गया था। जिनमें से दो कि रास्ते में ही मौत हो गई। पांच का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बिल्कुल ठीक है और दो का सिटी स्कैन कराया जा रहा है।
वहीं दो घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य बनी है।
बताया गया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे बाद शेर घंड़ा के पास हुआ। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
हादसे में घायल 22 लोगों को मसूरी में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सात मैक्स में भर्ती हैं। इनमे से दो की मौत बताई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जाहिर करते हुए कहा कि- देहरादून-मसूरी हाइवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। सम्बंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया गया है ।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत