Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल गंभीर रूप से घायल, सीएम धामी ने की स्वस्थ होने की कामना।


फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। गुरुवार को जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से फिसल गए। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। सिंगर की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है।  डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।

सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें, कुछ समय पहले जुबिन सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड की वजह से चर्चाओं में आए थे। जिस पर जुबिन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
मीडिया से बातचीत में जुबिन ने कहा था कि इसे लेकर वह बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं।
jubin nautiyal
सारा विवाद जुबिन के यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर था। शो का आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर हैं और मोस्ट वांटेड अपराधी था।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com