उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के रहने वाले युवक की पंजाब के लुधियाना में चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। गड्यूड़ा क्षेत्र में रहने वाला 26 साल का विजय गिरि डेढ़ हफ्ते पहले ही लुधियाना के एक रेस्टोरेंट में काम करने पहुंचा था। विजय की नौकरी लगने से परिवार वाले भी खुश थे, सोचा था कि अब घर के हालात संभल जाएंगे, लेकिन इसी नौकरी ने विजय की जान ले ली। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले चार अन्य लोगों से विजय की कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि बिहार निवासी विकास, भरत और उप्र के राहुल और अरविंद ने विजय पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।
शनिवार रात किसी बात को लेकर विजय का इन चारों साथियों संग विवाद हो गया। मामूली कहासुनी में बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पंजाब पुलिस ने बताया कि विजय के साथियों ने हत्या की बात कबूली है।
कहा कि मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।
मृतक के भाई देव ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे विजय के फोन से उसकी मां कमला देवी के नंबर पर अनजान व्यक्ति का फोन आया। जिसने विजय का एक्सीडेंट होने की बात कही। साथ ही, उसे लुधियान से घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद विजय की मां ने अपने छोटे बेट देव को फोन करके अज्ञात कॉल की जानकारी दी।
देव रुद्रपुर में ही जॉब करता है। वह अगली सुबह निकला। जिसके बाद विजय के हत्या की पुष्टि हुई। मृतक अपने पीछे पत्नी नीमा देवी, तीन साल के बेटे और एक साल की लड़की समेत मां को छोड़ गया है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत