भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
भट्ट ने अपनी टीम में आठ प्रदेश मंत्री, तीन प्रदेश महामंत्री और आठ प्रदेश उपाध्यक्ष को जगह दी है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदल दिए गए हैं। एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर भी बदलाव किया गया है
प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा आदि जिम्मेदारी सौंपी। बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाय गया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी आशा नौटियाल को सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा समीर आर्य, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राकेश राणा और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी इंतजार हुसैन को दी गई है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत